उमेश कांत गिरि
घाटशिला
झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधानसभा स्तरीय बैठक माझी परगना महाल भवन में मंगलवार को विधानसभा प्रभारी श्री जगदीश भगत के नेतृत्व में आयोजित की गई।
इस बैठक में दिवंगत मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में पूरे जोश और ऊर्जा से भरपूर इस सभा में वक्ताओं ने संकल्प लेते हुए शक्तिशाली एकजुटता को कायम रखते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि स्व. रामदास सोरेन के अधूरे विकास कार्यों को उनके बड़े पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को उपचुनाव में इस क्षेत्र से उम्मीदवार बनाकर भारी से भारी मतों से विजयी दिलाकर पूरा कराएगे। जिससे घाटशिला के विकास की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएंगे।
सभा को संबोधित करने वाले वक्ताओं में सत्यजीत कुंडू, भरत मुर्मू, संजीवन पातर, कान्हु टुडू, गौरंगो महाली, चेतन मुर्मू, विक्रम टुडू, सुखलाल हांसदा, वकील हेंब्रम, रतन महतो, बेलबूटी मुर्मू, फुलमनी टुडू, शैलेन्द्र बास्के, राम कर्मकार, दुर्गा चरण मुर्मू, सोराय टुडू, अर्जुन चंद्र हांसदा, प्रधान सोरेन, सुशीला टुडू, विक्टर सोरेन, लालटू महतो, रामदास हांसदा, बागराय मार्डी समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे।
सभा को संबोधन के पूर्व सभी ने 2 मिनट का मौन स्वर्गीय रामदास सोरेन के प्रति खड़े होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए किया।
इसके उपरांत सोमेश चंद्र सोरेन ने भावुक स्वर संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा – “झारखंड आंदोलन में मेरे बाबा स्व. रामदास सोरेन का जीवन पूरी तरह झारखंड और झारखंडियों के नाम समर्पित रहा। आज उनके असमय निधन के बाद मुझे उनके दिखाए रास्ते पर चलने और उनके अधूरे विकास के कार्यों के सपनों को साकार करने का अवसर मिला है। सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग से मैं घाटशिला के विकास व जनहित की दिशा में वही संकल्प लेकर काम करूंगा।”
इस बैठक में चारों प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, जिला संयोजक बागराय मार्डी, केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, वरिष्ठ नेता व झारखंड आंदोलनकारी रामदास हांसदा, महिला मोर्चा की सुशीला टुडू, छाया रानी भकत, पूर्व जिला परिषद सदस्य बेलोबोती मुर्मू, धालभूमगढ़ महिला अध्यक्ष फुलमनी टुडू, काजल डॉन समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।
यह बैठक केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि स्व. रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने की शपथ सभा साबित हुई।









