सोनारी के वर्धमान ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट, अपराधियों ने की फायरिंग कर लूट की घटना को दिया अंजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुरजिले के सोनारी थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां डिस्पेंसरी रोड पर स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधी लाखों रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए. घटना के समय दुकान में कर्मचारी मौजूद थे.जानकारी के अनुसार, पांच हथियारबंद अपराधी ज्वेलरी शॉप में घुसे और वहां मौजूद कर्मियों को पिस्टल दिखाकर धमकाया. अपराधियों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल रखकर दहशत फैलाई. लूट के दौरान अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग भी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. लूट को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर घटना की सूचना मिलते ही सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश में जुटी है. इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों में डर का माहौल है.

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें