झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जिला सदस्य सनत कालटू चक्रवर्ती ने डीसी को सौंपा ज्ञापन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी पूर्वी सिंहभूम जिला सदस्य सनत कालटू चक्रवर्ती ने मिलकर वार्ता किया और घाटशिला की कुछ ज्वलंत समस्याएं से संबंधित ध्यान आकर्षित कराते हुए ज्ञापन दिया। जिससे घाटशिला वासियों को प्रतिदिन तकलीफों की समस्या से सामना करना पड़ रहा हैं। इसकी जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई जो निम्न प्रकार से हैं :-

घाटशिला मुख्य सड़क की स्थिति बहुत ही अत्यंत जर्जर दयनीय है, ये सड़क शहर की लाइफलाइन है, इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में बड़ें, छोटे एंव दोपहिया, चार पहिया छह पहिया वाहनों का आवागमन होता है। सड़क की स्थिति ठीक ना होने के कारण लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा हैं।

घाटशिला को मुसाबनी से जोड़ने वाला अमाईनगर पुल पर लाइट बिल्कुल भी नहीं है लाइट लगवाया जाए ताकि रात को आवागमन में आसानी हो।

घाटशिला के दाहिगोड़ा में एक व्यवसायी के द्वारा अपने व्यापारिक हित के लिए वर्षों पुराने तालाब को मिट्टी डालकर भर चुका है उस पर कब्ज़ा किया जा रहा हैं। ऐसे ही राज स्टेट, नुवागांव, दाहीगोड़ा, चुनुडीह, मऊभंडार, पांच पांडव आदि जगहों पर इसी तरह से तालाब को भाग जा रहा है इस पर अभिलंब कार्यवाही किया जाए !

मैया सम्मान योजना में कई महिलाओं के नाम छूट गए हैं। उनको योजना में शामिल करके योजना का लाभ दिलाया जाए !

घाटशिला के फुलडुंगरी चौक पर ओवरब्रिज या अंडरपास ना होने के कारण लोगों को सड़क पार करने में काफ़ी राहगीरों की जान जा चुकी है। लोगों को अब तक जान जोखिम में डालकर बच्चे, युवा, महिला पुरुष, वृद्ध लोगों को अब तक काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इस पर ध्यान देकर समाधान किया जाए।

कॉलेज रोड शिव मंदिर के पास गंदा पानी हर वक्त निकलना और पानी जमांव की समस्या से मुक्ति दिलाया जाए।

दाहिगोरा हनुमान मंदिर के पास व्यवसायी द्वारा सड़क तोड़ने से लोगों को होने वाली समस्या पर तत्काल कार्रवाई की जाए।उपायुक्त से इन सभी मुद्दो पर विस्तार से चर्चा की साथ ही उन्होने संबंधित अधिकारियों से बात की एंव जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का अश्वासन भी दिया। इस अवसर पर स्वपन घोष, रपिद्र सिंह, पप्पू सिंह उपस्थित थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।