5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाने को लेकर एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबगंज, झारखंड : गुरुवार को एसडीपीओ कार्यालय कक्ष 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाने को लेकर एसडीपीओ किशोर तिर्की के अध्यक्षता में सभी थाना प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक की।उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी पर्व पैगम्बर हजरत मुहम्मद की जन्मदिवस पर मनाया जाता है इसी को लेकर एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारी से अपने अपने थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा । उन्होंने सभी थाना प्रभारी से अपने-अपने क्षेत्रों में जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने को कहा। जुलूस के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेगे। असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्थानीय थाना को सूचित करें। इस बैठक पुराना केस रिव्यू को जल्द से जल्द निपटाने के लिए कहा गया । मौके पर इंस्पेक्टर नन्नूदेव राय,नगर थाना प्रवीण भास्कर,जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, मुफ़स्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय,मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश यादव,बोरियो थाना प्रभारी पंकज कुमार, सहित अन्य मौजूद थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें