ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मरीजों के बीच फल का किया गया वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: हजरत पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के मौके पर सोशल वेलफेयर कमेटी नवाब कोठी घाटशिला के सदस्यों द्वारा अनुमंडल अस्पताल सहित घाटशिला के अन्य अस्पतालों में गरीब मरीजों के बीच सैकड़ो पैकेट फल का वितरण किया गया। मौके पर सोशल वेलफेयर कमेटी के मोहम्मद सदरूद्दीन, सफ़क़ इकबाल, मोहम्मद शोएब, रहमत अंसारी, शकील अहमद, शेख शाहिद, साजिद अहमद, सद्दाम खान, रिकी खान, मुदस्सीर आलम, अरसे आलम, मौलाना मोहम्मद दाऊद कासमी, मोहम्मद नसीम एवं अन्य उपस्थित थे। इसके अलावे घाटशिला के ढोरहाडीह, राज स्टेट मुस्लिम बस्ती, मऊभंडार, फूलपाल आदि क्षेत्रों में भी ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाई गई।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें