साहिबगंज, झारखंड : साहिबगंज, सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉo रामदेव पासवान ने शुक्रवार को सदर प्रखंड साहिबगंज अंतर्गत गंगा दियारा क्षेत्र मे संचालित बोट एम्बुलेंस का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि साहिबगंज जिला उपायुक्त हेमंत सती के अथक प्रयास से यह बोर्ड को पुनः चालू कराया गया। सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि उपायुक्त ने बोर्ड के प्रति दिशा निर्देश दिए। सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने खराब बंद पड़े बोर्ड एंबुलेंस को पुनः ठीक कराकर मेडिकल टीम के साथ दियारा में जांच करने के लिए बोर्ड एंबुलेंस को रवाना किया।
उन्होंने कहा कि इस बोर्ड के चालू होने से राजमहल, तालझारी, खासकर दियारा क्षेत्र में रहने वाले माता,बीमार बच्चों एवं गर्भवती महिला को प्रसव कराने के लिए सदर अस्पताल में इलाज करवाना आसान हो जाएगा। जिसमे वोट एम्बुलेंस का मेन्टेनेंस, लोग बुक, कोलर आईडी इत्यादि का अवलोकन किए एवं ड्राइवर को इस दिशा में आवश्यक कार्य करने का निर्देश देते हुए 24 घंटे सेवा प्रदान करने को उन्होंने कहा।









