पहली वर्षगांठ पर साहिबगंज के शहीद सपूत शहनवाज को दी गई श्रद्धांजलि।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: पहली वर्षगांठ पर साहिबगंज के शहीद सपूत शहनवाज को दी गई श्रद्धांजलि।, ID: 9375

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

साहिबगंज, झारखंड : कुलीपाड़ा मोहल्ले में एक कार्यक्रम आयोजित कर देश के लिए शहीद हुए साहिबगंज के वीर सपूत शहनबाज आलम को पहली वर्षगांठ पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर शहीद के परिजनो के साथ-साथ झामुमो के क्षेत्रीय विधायक एम टी राजा, कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक के साथ-साथ जिला अध्यक्ष बरकत खान, भाजपा के गणेश प्रसाद तिवारी, रामानंद साह, डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार कुशवाहा, नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता समेत कई गण्य मान्य लोगों ने शहीद शहनबाज आलम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। मौके पर विधायक एम टी राजा ने कहा कि साहिबगंज के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि यहां का लाल धरती मां के लिए शहीद हुए। वे अपनी निधि से जल्द ही मोहम्मद शहनबाज आलम का शहीद स्मारक बनवाएंगे। वहीं शहीद के भाई मोहम्मद राजू ने कहा कि उनके भाई ने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए यह पूरे परिवार के लिए बहुत ही गर्व की बात है। डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि अपनी ड्यूटी के दौरान कर्तव्य के लिए साहिबगंज के लाल दंतेवाड़ा में शहीद हुए थे,उनके कर्तव्य को याद करते हुए उनके प्रति सदा सुमन अर्पित की गई है। दरअसल झारखंड के साहिबगंज का सीआरपीएफ जवान शहनबाज आलम छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में ड्यूटी के दौरान 6 सितंबर 2024 को शहीद हो गए थे। वे अपने बटालियन के साथ ट्रेनिंग लेने दंतेवाड़ा के घने जंगलों में गए थे। इस दौरान तेज बारिश होने लगी और ठनका गिरने से सीआरपीएफ के दो जवान इसकी चपेट में आ गए थे। दोनों को निकट के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। उसमें से एक साहिबगंज का सपूत शहनवाज आलम थे। शहीद शहनबाज आलम अपने पीछे अपनी पत्नी के अलावे 7 वर्ष का बेटा और ढाई साल की बेटी छोड़ गए हैं।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: पहली वर्षगांठ पर साहिबगंज के शहीद सपूत शहनवाज को दी गई श्रद्धांजलि।, ID: 9375

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual