कोल्हान क्षेत्र में सुदृढ़ सुशासन व्यवस्था बनाये रखने में मानकी-मुण्डा आदि के अभिन्न योगदान का जिला प्रशासन सम्मान करता है एवं गुवा शहीद श्रद्धांजलि-सह-परिसम्पत्ति वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आग्रह करता हैः जिला प्रशासन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: कोल्हान क्षेत्र में सुदृढ़ सुशासन व्यवस्था बनाये रखने में मानकी-मुण्डा आदि के अभिन्न योगदान का जिला प्रशासन सम्मान करता है एवं गुवा शहीद श्रद्धांजलि-सह-परिसम्पत्ति वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आग्रह करता हैः जिला प्रशासन, ID: 9426

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

चाईबासा: जिला प्रशासन और मानकी मुण्डा के बीच कोल्हान क्षेत्र में हमेशा से एक मजबूत और परस्पर संबंध रहा है। इसके कारण जिला और कोल्हान क्षेत्र विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ा हैं। इस संबंध का मूल उद्देश्य आदिवासियों का समग्र विकास करना और जिला प्रशासन तथा जिले के निवासियों के बीच एक मधुर संबंध स्थापित करना है। विगत कई दिनों से ग्रामीण मुण्डा-मानकियों द्वारा जिला प्रशासन के विरूद्ध व्याप्त असंतोष के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। उक्त के निमित जिला प्रशासन द्वारा निम्नलिखित बातों को स्पष्ट किया जाता है –

 

1. मानकी और मुंडा राजस्व प्रणाली के महत्वपूर्ण अंग हैं और वंशावली इन्हीं के द्वारा निर्गत की जाती है। यह परंपरा पूर्ववत् कायम रहेगी। जहां किसी कारण से मुंडा के स्तर से वंशावली निर्गत होना संभव नहीं हो पा रहा है (जैसे- मुण्डा की मृत्यु होना या अनुपस्थिति इत्यादि) वहां मानकी द्वारा वंशावली निर्गत करने की परंपरा बनी रहेगी। यदि दोनों ही उपलब्ध नहीं हों, तो पूर्व की भांति परम्परागत रूप से क्रियान्वित विकल्पों से वंशावली निर्गत की जाएगी।

2. कुशल प्रशासन एवं लोकहित को सर्वपरि रखते हुए जिलान्तर्गत विगत दो-तीन माह में तेजी से रिक्त मुण्डा-मानकियों के पद पर ग्राम सभा के माध्यम से नियुक्ति की गयी है। शेष रिक्त पदों पर भी ग्रामसभा कर नियुक्ति की कार्रवाई शीघ्र की जायेगी।

3. जिला प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि किसी मानकी-मुण्डा के विरूद्ध प्राप्त शिकायत पर कोल्हान अधीक्षक अथवा मुंडा-मानकी न्याय पंच द्वारा प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी। जांच प्रतिवेदन में शिकायत प्रमाणित होने पर ही नियमानुसार मुंडा / मानकी को पद विमुक्त किया जा सकेगा।

4. विगत दिनों में यह भी पाया गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया, इत्यादि के माध्यम से मुण्डा के पद विमुक्त किये जाने के संदर्भ में भ्रामक तथ्य फैलाकर समाज में शांति भंग किया जा रहा है। इससे जिला प्रशासन की छवि धुमिल हो रही है एवं मानकी-मुण्डा के मानसपटल में असंतोष का बीजारोपण हो रहा है। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त न्यायालय में मानकी-मुण्डा के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्त्तमान में किसी मानकी-मुण्डा को पद विमुक्त नहीं किया गया है। अतः सूचित किया जाता है कि असामाजिक तत्वों द्वारा मुण्डा-मानकी पद विमुक्ति इत्यादि के संदर्भ में भ्रामक तथ्य फैलाये जाने की पुनर्रावृति किये जाने पर उन्हें चिन्हित कर दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

5. मुण्डा-मानकी न्याय पंच द्वारा पूर्व में भी अवगत कराया गया है कि कोल्हान क्षेत्र / जिला के निवासियों को हुकुकनामा, विलकिन्सन रूल्स तथा अन्य नियमों के संदर्भ में समुचित जानकारी का अभाव है। अतः इस संदर्भ में जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। कार्यशाला में आम निवासी /मुंडा/मानकी को उपरोक्त के आलोक में अपने दायित्वों एवं अधिकारों के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

अंततः जिला प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि कोल्हान क्षेत्र में विलकिन्सन रूल्स लागू होने के समय से ही मानकी-मुंडा व्यवस्था क्रियान्वित है। कोल्हान क्षेत्र में सुदृढ़ सुशासन व्यवस्था बनाये रखने में मानकी-मुण्डा आदि के अभिन्न योगदान का जिला प्रशासन सम्मान करता है एवं गुवा शहीद श्रद्धांजलि-सह-परिसम्पत्ति वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आग्रह करता है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: कोल्हान क्षेत्र में सुदृढ़ सुशासन व्यवस्था बनाये रखने में मानकी-मुण्डा आदि के अभिन्न योगदान का जिला प्रशासन सम्मान करता है एवं गुवा शहीद श्रद्धांजलि-सह-परिसम्पत्ति वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आग्रह करता हैः जिला प्रशासन, ID: 9426

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual