The ad is not displayed on the page
current post: चाईबासा में हुई मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का टॉप कमांडर और 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अपटन हुआ ढेर, मौके से एके-47 और भारी मात्रा में हथियार बरामद।, ID: 9434
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
*Breaking* और बड़ी खबर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से है… जहां पुलिस और कोबरा बल को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में हुई मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का टॉप कमांडर और 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अपटन ढेर हो गया है। मौके से एके-47 और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
बता दे कि पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र के रेड़ीया जंगल में पुलिस और कोबरा 209 बटालियन ने तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने फोर्स पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई तो सुरक्षा बलों को एक शव मिला। शव की पहचान — दस लाख का इनामी नक्सली और CPI (Maoist) का जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन के रूप में हुई।
मौके से AK-47 रायफल, कारतूस, वायरलेस सेट और नक्सली साहित्य बरामद हुआ है। अमित हांसदा पिछले दो दशकों से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था और कई बड़े हमलों में उसकी संलिप्तता रही है।
अमित हांसदा नक्सली संगठन का रणनीतिकार माना जाता था और पुलिस कर्मियों की हत्या, विस्फोट, वसूली और अपहरण जैसे मामलों में वांछित था। उसकी मौत से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है।
पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि यह सफलता सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि है और नक्सली संगठन को गहरा आघात लगा है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सली गतिविधियों को समाप्त करने की दिशा में यह मुठभेड़ अहम मानी जा रही है।
Author: Desh Live News



