साहिबगंज, झारखंड : मंडरो प्रखंड एवं बरहेट प्रखंड में कांग्रेस पार्टी में जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को लेकर प्रखंडवार कार्यक्रम हुआ। जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम को लेकर रविवार को मंडरो प्रखंड के कला संस्कृति भवन में एक बैठक आयोजित की गई।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने तथा जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को पारदर्शी रूप से किया जाए। इस बैठक में एआईसीसी पर्यवेक्षक टोकिया प्रभु,प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला पर्यवेक्षक मणिशंकर, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य शमशेर आलम तथा प्रदेश महासचिव तनवीर आलम विशेष रूप से उपस्थित हुए।बैठक के दौरान एआईसीसी पर्यवेक्षक टोकिया प्रभु ने जिलाध्यक्ष चयन की औपचारिक घोषणा करते हुए प्रक्रिया की विशेष जानकारी दी।जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे ऐसे व्यक्ति का नाम चयन करें । जो कांग्रेस की विचारधारा से गहराई में जुड़ा हो,साफ सुथरा छवि रखता हो और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखता हो।इस बार जिलाध्यक्ष का चयन पूरी पारदर्शिता और संगठन की सलाह मशविरा से ही होगा।
उधर बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टोकिया प्रभु ने कहा जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए कांग्रेस विचारधारा के प्रति वफादारी,संगठनात्मक कार्यों का अनुभव और शून्य आपराधिक पृष्ठभूमि होना जरूरी है और उनके परिवार का कोई भी सदस्य अन्य राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं होना चाहिए। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला पर्यवेक्षक मणिशंकर ने बताया कि 6 सितंबर से प्रखंडवार बैठक एवं फार्म वितरण का कार्य शुरू होगा। जहां 6 सितंबर को साहिबगंज सदर, बोरियो और तालझारी,7 सितंबर को मंडरो और बरहेट,8 सितंबर को पतना और बरहरवा,9 सितंबर को राजमहल और उधवा प्रखंडों में बैठक होगी।वही 10 सितंबर को जिला परिषद,साहिबगंज में सभी आवेदन संकलित किए जाएंगे।
कांग्रेस नेताओं ने भरोसा जताया कि निष्पक्ष प्रक्रिया के जरिए जिलाध्यक्ष का चयन संगठन को और मजबूत बनाएगा तथा पार्टी को जनहित के मुद्दों पर सक्रिय बनाएगा। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी मंडल अध्यक्ष, प्रखंड कांग्रेस कमेटी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मोर्चा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।।









