घाटशिला: घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बड़ाजुड़ी पंचायत के आदिवासी मार्शल क्लब मुड़ाकाटी के तत्वाधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि दिवंगत मंत्री स्व रामदास सोरेन के सुपुत्र श्री सोमेश चंद्र सोरेन हुए शामिल. उनका स्वागत समिति के सदस्यों ने गुलदस्ता व माला पहनाकर किया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया.
सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि झारखंड में फुटबॉल बेहद लोकप्रिय खेल है हेमंत सोरेन सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास कर रहे है. प्रतिभावान खिलाड़ियों को पहचान दिलाने के साथ- साथ उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान कराये जा रहे हैं. आज रविवार 7 सितंबर 2025 को फाइनल मैच के साथ समापन हुआ. प्रतियोगिता में कुल 32 दलों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले में NSC रायपड़ी ने ट्राई ब्रेकर के जरिए एवरग्रीन घाटशिला को पराजित करते हुए विजयी खिताब जीत अपने नाम किया. विजेता दल को 40 हजार रूपये व उपविजेता दल को 30 हजार रूपये का पुरस्कार दिया गया. सेमी फाइनल में पराजित दोनो टीमों को 15- 15 हजार रूपये से पुरस्कृत किया गया।
मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कालीपोदो गोराई, घाटशिला प्रमुख महोदया श्रीमती सुशीला टुडू, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, प्रखंड सचिव खुदीराम हांसदा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती छाया रानी साव, मुखिया श्रीमती रायश्री सामाड, मंत्री पुत्र रोबिन सोरेन, मंत्री पुत्र रूपेश सोरेन, काजल डॉन, सोनाराम सोरेन, दासमात सोरेन, रायसेन सोरेन, अमर सिंह पुर्ती, सुशील मार्डी, प्रकाश टुडू, सुनील कुमार मुर्मू, मनोज रवानी, संदीप दास, जयपाल हांसदा, सागर पानी, अंकुर कांवरी, सुनील मुर्मू, विश्वनाथ गोराई, बड़ाजुड़ी पंचायत अध्यक्ष मनसा मुर्मू, सोनातान भकत, गोपीनाथ साथ ही क्लब के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।









