कोडरमा,झारखंड : कोडरमा – चंदवारा प्रखंड के पथलगड्ढा पंचायत समिति सदस्य नीरू देवी को खेत में काम करते हुए सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजनों ने सांप को पकड़कर बोतल में बंद करके सदर अस्पताल जा पहुंचे। जहां नीरू देवी का इलाज किया जा रहा है।

चिकित्सकों ने बताया कि महिला का इलाज के बाद बेहतर स्थिति है।बताते चले कि कोडरमा में इन दिनों साँप काटने की घटनाएं बहुत ज्यादा सामने आ रही है। कोडरमा के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है।जिससे साँपो का निकलना काफी बढ़ गया है।
Author: Desh Live News



