टिटलागढ़ शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के एस 05 कोच न०, से एक अज्ञात सवारी व्यक्ति का शव घाटशिला रेलवे स्टेशन आरपीएफ ने किया बरामद ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: टिटलागढ़ शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के एस 05 कोच से एक अज्ञात सवारी व्यक्ति का शव घाटशिला रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे घाटशिला स्टेशन रेलवे आरपीएफ पुलिस ने बरामद किया। आरपीएफ ने तत्काल 108 एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. भोगान हेम्ब्रम ने जांच के उपरांत बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के संबंध में आरपीएफ के एएसआई चंद्रशेखर महतो ने बताया कि ट्रेन में ड्यूटी में तैनात चल रहे जवानों ने घाटशिला जानकारी दिया। घाटशिला में ट्रेन डिटेन कर शव उतारा गया है। मृतक के बारे में विस्तृत कोई शिनाखत की अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है। उस ट्रेन में ड्यूटी में तैनात टीटी ने बताया है, कि मृतक तितलागढ़ से शालीमार जा रहा था। घाटशिला रेल पुलिस आरपीएफ अज्ञात मृतक की नाम, पता आदि सहित किस कारण से मृत अवस्था में पाया गया पूरी जानकारी की जांच परख की जा रही है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें