झारखंड मुक्ति मोर्चा घाटशिला प्रखण्ड स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन हुए शामिल। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: सोमवार को पांवड़ा पंचायत स्थित जे एन पैलेस में आयोजित घाटशिला प्रखण्ड स्तरीय बैठक में राजनीतिक और सामाजिक भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन साबित हुआ। स्व. रामदास सोरेन के सुपुत्र एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोमेश चन्द्र सोरेन ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि आगामी उपचुनाव केवल सत्ता का नहीं बल्कि जनता के अधिकार और सम्मान का संघर्ष है। उन्होंने हर कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी कि एक-एक मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुँचाना झामुमो का कर्तव्य है।

बैठक में बूथ वार रणनीति, पंचायतों का जोनल विभाजन तथा बूथ समितियों को मज़बूत करने पर विशेष बल दिया गया। महिला शक्ति को समाज परिवर्तन का आधार मानते हुए उन्हें राजनीति और संगठन में और अधिक जिम्मेदारी देने की बात कही गई। सोमेश सोरेन ने स्पष्ट कहा कि जैसे घर की अनुशासन मां के हाथों में होती है, वैसे ही समाज और राजनीति की मज़बूती में महिलाओं की भूमिका अपरिहार्य है। आगामी दिनों में चुनावी चुनौती और त्योहारी व्यस्तताओं के बीच दोगुनी मेहनत करने का आह्वान किया गया। साथ ही जनता के बीच में जाकर उनके समस्याओं के समाधान करने का प्रयत्न करना होगा ।

बैठक में प्रखण्ड अध्यक्षों, महिला मोर्चा की नेत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि “हर कार्यकर्ता एक रामदास सोरेन है” और बचें हुए 60 दिनों की कठिन मेहनत से विजय सुनिश्चित करनी है। उक्त बैठक केवल संगठनात्मक मजबूती का कार्यक्रम नहीं था। बल्कि स्व. रामदास सोरेन की संघर्षशील विचारधारा को व्यवहार में उतारने का संकल्प था। अब आने वाला उपचुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए संगठन, संघर्ष और समर्पण की असली परीक्षा होगा।

कार्यक्रम में गुड़ाबांधा अध्यक्ष सुराय टुडू, धालभूमगढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, प्रखण्ड प्रमुख श्रीमती सुशीला टुडू, महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती छाया रानी साहू, पूर्व केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, घाटशिला प्रखण्ड सचिव खुदी राम हेंब्रम, घाटशिला प्रखण्ड कोषाध्यक्ष बाबू लाल मुर्मू, प्रखण्ड उपाध्यक्ष हीरा सिंह, बबलू हुसैन, प्रखण्ड संगठन सचिव मो. जलील, सह सचिव रिंकू सिंह, वरिष्ठ नेता सत्यजीत कुंडू, काजल डॉन, कालीपद गोराई, सोनाराम टुडू, आनंद गोयल, गोपाल कोयरी, मीडिया प्रभारी सोमेन मिश्रा, राजहंस मिश्रा आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन अम्पा हेंब्रम तथा वरिष्ठ नेता काजल डॉन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें