गम्हरिया : ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार को बहरागोड़ा विधायक कार्यालय के दैनिक जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान मैत्री संगठन के माध्यम से गम्हरिया निवासी आनंद सिंह द्वारा अपने बेटे शुभम् सिंह की ब्रेन ट्यूमर सर्जरी की AIIMS भुवनेश्वर में आपातकालीन सर्जरी हेतु राशन कार्ड, आयुष्मान इत्यादि आवश्यक कागजात न होने से अपनी आपबीती सुनाई । विधायक समीर कुमार महंती जी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी जी को आदेश दिया कि उक्त बच्चे का सर्जरी हेतु आवश्यक कागजात बनवाने का अविलंब प्रयास किया जाए। जिला उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर दो दिनों में उक्त बच्चे का राशन,आयुष्मान इत्यादि आवश्यक कागजात भेज दिया गया । फिलहाल दो दिनों के अंदर शुभम् सिंह का सर्जरी AIIMS भुवनेश्वर में कराया जाएगा उसकी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विधायक समीर कुमार मोहंती ने ईश्वर से उक्त बच्चे का जल्द से जल्द सफल सर्जरी कर स्वास्थ्य की होने की कामना भी की है। विधायक समीर कुमार मोहंती के इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।









