घाटशिला: आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन आईसीसी यूनियन के सचिव जयंत उपाध्याय के घर मऊभंडार पहुंचकर उनकी माताश्री, तथा घाटशिला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक प्रवीण अग्रवाल की माता प्रेमलता अग्रवाल, एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिन्हा के निधन की खबर सुनते ही आज तीनों परिवारजनों से सभी के घरों में जाकर मिलकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करते हुए उनके परिवारजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति भी प्रदान करें।
बाबूलाल सोरेन ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बढ़ाते हुए कहा कि यह एक कठिन समय है। और हम सभी परिवार के इस दुख की घड़ी में साथ हैं।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित शिवरतन अग्रवाल, दयानिधि दुबे, रमेश माझी,जिला मंत्री राहुल पांडे, पंचायत समिति सदस्य विजय पांडे, मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, उप मुखिया सुजन कुमार मन्ना, मुनमुन कुमार, अजय चक्रवर्ती, शंकर कालिंदी, देवांशु उपाध्याय, समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।









