गिरिडीह, झारखंड : गिरिडीह टुंडी रोड से लगे उदनाबाद स्थित शिवम आयरन एंड स्टील प्लांट में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मंगलवार सुबह 7 से ही फैक्ट्री गेट पर जाम लगा दिया गया।
बताया गया कि उदनाबाद का रहने वाला मुकेश वर्मा उर्फ लालू की यहां काम के दौरान मौत हो गई।इ सके बाद परिजन और ग्रामीण इसके शव लेकर फैक्ट्री के बाहर बैठ गए और मुआवजे की मांग के साथ प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल पुलिस भी फैक्ट्री के बाहर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।खबर लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी था।










