रजरप्पा क्षेत्र के भुचगडीह में मार्च महीना से जमीन में लगी है भीषण आग, भूचगडीह के वार्ड सदस्य ने रामगढ़ जिला प्रशासन,सीसीसी एल प्रबंधक और मुख्यमंत्री से आग बुझाने की मांग की ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामगढ़,झारखण्ड : रामगढ़ जिला का रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत भूचगडीह जंगल मे मार्च महीना से आग लगी है ,  पूर्व में रजरप्पा प्रबंधक और जिला प्रशासन के द्वारा आग बुझाने का किया गया था जो नाकाम साबित हुआ, भूचगडीह के जंगल में आग की लपटे दूर-दूर तक दिख रही है, स्थानीय लोग आग की लपेट देखकर पूरी तरीका से खौफ मे है, जमीन में लगे भीषण आग को लेकर कई बार ग्रामीणों ने इसकी आवाज उठाई है, लेकिन सी सी एल रजरप्पा प्रबंधन के द्वारा कोई ठोस पहल आग बुझाने का नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण आग की लपटे अभी काफी भयानक तरीके से निकल रही है, रजरप्पा मंदिर जाने वाले मार्ग में से भी आग की लफ्ट दूर से ही दिख जा रही है, राहगीर के साथ स्थानीय लोग पूरी तरीका से खौफ में है। ठाकुर दास महतो वार्ड सदस्य ने मार्च महीना मे आग को लेकर शिकायत की थी भयंकर आग लगी हुई है और यह आग गांव महतो टोला की ओर जा रही है, अगर आग पर काबू नहीं पाया गया तो पूरा गांव जलकर राख हो जाएगा, हमने मुख्यमंत्री सचिवालय वन प्रमंडल पदाधिकारी और रामगढ़ जिला प्रशासन को लिखित रूप से आवेदन दिए जिस पर आज तक किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं हुआ इसलिए पुनः सी सी एल प्रबंधन से और जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री सचिवालय से अग्रह करता हूं कि भूचगडीह में लगे आग पर काबू पाया जाए।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें