The ad is not displayed on the page
current post: ईसीएल चितरा कोलियरी में कैजुअल मजदूरों की समस्या पर गरजे पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह, बोले - मजदूरों का हक मारा तो प्रबंधन की बजा देंगे ईंट से ईंट।, ID: 9568
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
देवघर,झारखंड: ईसीएल चितरा कोलियरी में लगातार चल रहे कैजुअल मजदूरों की समस्याएं अब तूल पकड़ने लगी हैं। मजदूरों की पीड़ा को लेकर पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह खुलकर मैदान में आ गए हैं। उन्होंने ईसीएल प्रबंधन को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि मजदूरों का हक मारा गया, तो प्रबंधन की “ईंट से ईंट बजा देंगे।”
रणधीर सिंह ने कहा कि चितरा कोलियरी में रोज सैकड़ों मजदूर काम की तलाश में आते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ भ्रम में रखा जा रहा है। काम नहीं मिलने से वे खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं, जिससे मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने प्रबंधन पर तानाशाही रवैया अपनाने और गलत नीतियों के चलते हालात बिगड़ने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि यदि प्रबंधन ने जल्द से जल्द अपने रवैये में सुधार नहीं किया, तो वे जीएम और एजेंट को यहां से वापस भेजने का काम करेंगे।
रणधीर सिंह ने कोल प्रोडक्शन को शीघ्र शुरू कराने की भी जोरदार मांग की, ताकि मजदूरों को काम मिल सके और उनका हक सुनिश्चित हो सके। उन्होंने प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो मजदूर रोज आकर लौट जाते हैं, उनकी हालत के लिए जिम्मेदार कौन है।
पूर्व मंत्री के इस सख्त रुख से मजदूरों में उम्मीद की किरण जगी है, वहीं ईसीएल प्रबंधन पर भी अब सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। आने वाले दिनों में यदि समाधान नहीं निकला, तो यह मुद्दा और भी बड़ा रूप ले सकता है।
Author: Desh Live News



