साकची गोलीकांड का मुख्य आरोपी राहुल राय गिरफ्तार, देशी कट्टा और तीन जिंदा गोली बरामद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर, झारखंड :  साकची थाना क्षेत्र में गणेश पूजा कार्यक्रम के दौरान हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी राहुल राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को तामुलिया रोड, ब्रह्मानंद अस्पताल के पास से धर दबोचा गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।साकची स्थित एसएसपी ऑफिस में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 26 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे साकची स्थित तामरिया रोड में राज क्लब कमेटी द्वारा आयोजित गणेश पूजा कार्यक्रम में राहुल तिवारी और सूरज तिवारी के बीच आपसी विवाद और मारपीट हो गई थी। इसी दौरान राहुल राय ने सूरज तिवारी को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना के बाद मामला साकची थाना में केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में राहुल राय को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मामले के एक आरोपी राहुल तिवारी को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।जप्त सामान घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा तीन चक्र जिंदा गोली 8 MM KF मार्किंग के साथ आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा हैं। राहुल राय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें