IBP पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े हुई 5 लाख रुपए लूटकांड में संलिप्त और 3 अपराधी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा : सदर थाना अन्तर्गत बैंक ऑफ बड़ोदा के सामने IBP पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े हुई 5 लाख रुपए लूटकांड में संलिप्त और 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूट के रकम से हिस्सा में मिले कुल 26 हजार रुपए नगद, घटना के समय उपयोग किए गए दो मोटर साईकिल एवं दो मोबाईल बरामद किया गया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाहमन टूटी ने पत्रकारों को बताया कि 1 सितंबर को सदर थाना अन्तर्गत बैंक ऑफ बड़ोदा के सामने IBP पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 5 लाख रुपए अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हमला कर देशी कट्टा का भय दिखाकर लूट लिया गया था।

इस कांड के त्वरित उदभेदन करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, चाईबासा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल में थाना प्रभारी सदर, थाना प्रभारी मुफ्फसील, एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया। टीम द्वारा CCTV फुटेज का अवलोकन, तकनिकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर पेशेवर तरीके से अनुसंधान करते हुए तीन दिनों के अन्दर पूर्व में घटना में शामिल मुख्य 5 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा उनके पास से कांड में लूटे गये रकम का कुछ हिस्सा (86,500/-) रुपया नगद, घटना में उपयोग किया गया एक देशी कट्टा, घटना में प्रयोग किये गये 2 मोटर साईकिल, 2 हेलमेट, 2 मोबाईल फोन एवं पहना हुआ कपड़ा बरामद किया गया था। 9 सितंबर को घटना में शामिल अन्य तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूट के रकम से हिस्सा में मिले कुल 26,000/- रुपया नगद, घटना के समय उपयोग किया गया दो मोटर साईकिल एवं दो मोबाईल बरामद किया गया है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें