The ad is not displayed on the page
current post: काड़ाडूबा प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू द्वारा इंटर एवं मैट्रिक टॉपर को किया सम्मानित।, ID: 9592
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
घाटशिला: तारामणि स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय काड़ाडुबा में शिक्षक दिवस समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आज मंगलवार 9 सितंबर 2025 को किया गया. समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह नें पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थीं. श्रीमती मुर्मू नें 2025 के मैट्रिक व इंटर के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया.
समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती मुर्मू नें कहा कि तारामनी स्मारक उच्च विद्यालय दामपाड़ा क्षेत्र का प्रतिष्ठित विद्यालय हैं. प्रबंधन व शिक्षकों के अथक प्रयास से प्रति वर्ष मैट्रिक व इंटर का परीक्षाफल बेहतर रहा हैं. उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि बहुत जल्द भवन, पेयजल व शेड का निर्माण किया जायेगा. श्रीमती मुर्मू नें छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि प्रतिभा का सम्मान सभी जगह होता हैं. मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नही हैं. शिक्षा और संस्कार एक दूसरे के पूरक हैं.
उन्होंने शिक्षकों की ओर मुखातिब होते हुए प्रशंसा भरे स्वर में कहा कि सभ्य नागरिक निर्माण करने में शिक्षक की अहम भूमिका हैं. इस अवसर पर 2025 वर्ष में मैट्रिक एवं इंटर में बेहतर परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया.
इंटर विज्ञान के फर्स्ट टॉपर रीना पातर, सेकंड टॉपर तनुश्री मानकी, थर्ड टॉपर करन सीट. इंटर कला संकाय के फर्स्ट टॉपर मीनू पाल, सेकंड टॉपर गुरुबारी हाँसदा, थर्ड टॉपर डॉली दास और मैट्रिक के फर्स्ट टॉपर दीपांकर मंडल, सेकंड टॉपर मुनि मारडी व थर्ड टॉपर विशाल पाल को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. मौके पर सव्यसाची पात्र, फरजाना खातून एवं समारोह का संचालन पूनम हांसदा द्वारा की गई। मौके पर अनेक शिक्षक – शिक्षकेत्तर सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे.
Author: Desh Live News



