घाटशिला विद्युत विभाग की लाल फीताशाही और खुलेआम मनमानी चरम पर रहते, इंतहा-पे-इंतहा यही साफ दर्शाता है. घाटशिला स्थित राज स्टेट फुटबॉल मैदान समीप चालकडीह ग्रामीणों द्वारा तीन महीनों की लंबी प्रतीक्षा और अथक प्रयास बाद, विद्युत विभागीय द्वारा ट्रांसफार्मर लगाई गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: लगातार तीन महीनों की लंबी प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद आखिरकार चालकडीह के लोगों की समस्या का समाधान हो गया। त्यौहारों से पहले ग्रामीणों की कठिनाई को देखते हुए झा मु मो संगठन सचिव मोहम्मद जलील ने विद्युत विभाग के कनीय अभियंता से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई की मांग रखी। विद्युत विभाग की तत्परता और प्रयास से आज ही राजस्टेट फुटबॉल मैदान के पास नया ट्रांसफार्मर साथ ही जर्जर हो चुके खंभे को भी बदल दिया गया।जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। यह कदम साबित करता है कि जब जनप्रतिनिधि और विभाग मिलकर काम करते हैं। तो जनता की समस्या का समाधान संभव है। चालकडीह के ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विद्युत विभाग एवं झा मु मो संगठन सचिव मोहम्मद जलील का आभार व्यक्त किया है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें