सूर्या हांसदा इनकाउंटर और रिम्स-2 का निर्माण कर आदिवासियों को उजाड़ने के आरोप में भाजपाईयों ने घाटशिला अनुमंडल सहित सभी प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: सूर्या हांसदा इनकाउंटर और रिम्स-2 का निर्माण कर आदिवासियों को उजाड़ने के आरोप में भाजपाईयों ने घाटशिला अनुमंडल सहित सभी प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन।, ID: 9697

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

घाटशिला: सूर्या हांसदा इनकाउंटर को हत्याकांड बताकर सीबीआई जांच कराने की मांग एवं नगड़ी स्थित खेती भूमि पर रिम्स-2 का निर्माण कर आदिवासियों को उजाड़ने के आरोप में गुरुवार को भाजपाईयों ने घाटशिला अनुमंडल सहित सभी प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया.

इस दौरान घाटशिला प्रखंड़ कार्यालय पर सांसद विधुत वरण महतो. धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन. मुसाबनी प्रखंड कार्यालय पर पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, घाटशिला विधानसभा प्रभारी अभय सिंह, पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश साव, बाबूलाल सोरेन, रमेश हांसदा. गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय पर डा० दिनेशानंद गोस्वामी धरना प्रर्दशन में मुख्य अतिथि मौजूद थे.इस दरम्यान कई स्थानों पर भाजपाईयों ने अपने वरीय नेताओ के साथ जुलूस निकालकर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर जन आक्रोश व्यक्त किया.

झामुमो के राज्य में आदिवासी मुलवासी का अस्तित्व खतरे में: – चंपाई सोरेन

धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय में धरना प्रर्दशन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि आदिवासी मूलवासी को सजग रहने की जरुरत है. क्योंकि झामुमो के राज्य में इन्ही लोगों का अस्तित्व पूरी तरह से ख़तरे में है. उन्होंने कहा बाहर से आए हुए बांग्लादेशी के लोगों द्वारा आदिवासी मोहल्ले में दान के नाम पर जमीन ले रहे हैं. और बृहद रूप से बड़ी संख्या में वहां बस भी रहे हैं. वहां के स्थानीय और मूलवासी अल्पसंख्यक हो जा रहे हैं. झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में इसे बखूबी तरह से खुलेआम देखा जा सकता है. यह बाहरी लोग लव जिहाद, धर्म जिहाद जैसे कई प्रकार की सामाजिक क्रिया कर्मों में लिप्त होकर आपके परिवार में घुसपैठ कर रहे हैं. आपके ऊपर फिर शासन करने की तैयारी कर रहे है. चंपाई ने कहा कि सुर्या हांसदा को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा मारा गया है.

राज्य सरकार बेशर्म और बेईमान सरकार है: इसे उखाड़ फेंके जनता- सांसद विद्युत वरण महतो

सांसद विद्युत वरण महतो ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय में धरना पर्दशन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार बेशर्म और बेईमान सरकार है. यहां बालू गिट्टी, कोयला की खुलेआम लूट चल रही है. छोटे-मोटे व्यापारियों को पकड़कर तो जेल में डाल रही है. लेकिन बड़े व्यापारी को खुली लूट की लाइसेंस रूपी छूट दे रखी है.

सांसद ने कहा कि सूर्या हांसदा को बालू, गिट्टी कोयला माफियाओ के ईशारे पर पुलिस द्वारा मार गिराया गया है .और उसे बड़े अपराधी का रंग दिया जा रहा है. झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का यह धरना प्रदर्शन चल रही है. क्योंकि झामुमो सरकार की खुलेआम गुंडागर्दी दबंगई पर चलने वाली इस सरकार को अब चलने नही दिया जायेगा.

राज्य सरकार आदिवासियों का हत्यारा और जमीन लुटेरा है: – गीता कोड़ा

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने मुसाबनी प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रर्दशन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों का हत्यारा और जमीन लुटेरा है. उन्होने कहा कि सूर्या हांसदा अनाथों के नाथ थे. वे 300 बच्चों का लालन-पालन पोषण कर शिक्षा दिलाते थे. उन्हें अपराधी बोलकर इनकाउंटर कर दिया गया. इस मामले की सीआईडी नहीं सीबीआई जांच होनी चाहिए. हेमंत सरकार में दम है तो सीबीआई जांच क्यों नहीं करवा रही है.

नगड़ी स्थित जमीन को आदिवासियों को वापस दिलाने तक चुप नही बैठेगी भाजपा – मेनका सरदार

पूर्व विधायक मेनका सरदार ने मुसाबनी प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रर्दशन को संबोधित करते हुए कहा कहा कि नगड़ी स्थित जमीन को आदिवासियों को वापस दिलाने तक राज्य में भाजपा चुप नही बैठेगी.

बाबू लाल सोरेन ने कहा कि राज्य में जिस प्रकार से भष्ट्राचार का बोलबाला है. यह सरकार ज्यादा दिनो तक चलने वाली नही है. और वह दिन दूर नही, जब राज्य सरकार के खिलाफ जनता सड़क पर उतरकर उखाड़ फेंकेगी.

इन लोगों ने भी किया धरना प्रर्दशन को संबोधित अभय सिंह, रमेश हांसदा, लखन मार्डी, गीता मुर्मू, हराधन सिंह, प्रदीप कुमार महतो, संजय भालूक, वासुदेव सिंह, सुजान मन्ना, पिंटू गुप्ता, विश्वनाथ बेहरा एवं देवयानी मुर्मू .अध्यक्ष पार्थो सारथी महतो, शतदल महतो, हरी साधन मल्लिक, जयदेव दास, बनमाली दास, बाप्तु साव और ज्योत्स्ना मयी बेरा. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बत्स्य घोष, भाजपा नेता गौरी शंकर महतो, अपूर्व सुंदर दास, मिहिर दलाई, कमलेश साव व निरंजन जाना समेत आदि ने संबोधित किया.

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: सूर्या हांसदा इनकाउंटर और रिम्स-2 का निर्माण कर आदिवासियों को उजाड़ने के आरोप में भाजपाईयों ने घाटशिला अनुमंडल सहित सभी प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन।, ID: 9697

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual