The ad is not displayed on the page
current post: स्व. बंकिम चंद्र महतो की 13 वीं पुण्यतिथि पर घाटशिला के पांवड़ा पंचायत स्थित झा.मु.मो. संपर्क कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।, ID: 9713
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
घाटशिला: झारखंडी बंगला के साहित्यकार, कुरमाली और अन्य झारखंडी भाषाओं के प्रखर धनी स्व. बंकिम चंद्र महतो की 13 वीं पुण्यतिथि पर पांवड़ा पंचायत स्थित झा.मु.मो. संपर्क कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा की शुरुआत पुष्प अर्पित कर व दो मिनट मौन रखकर हुई। इस अवसर पर उनके जीवन, साहित्यिक योगदान और झारखंड आंदोलन में उनकी रचनाओं से मिली प्रेरणा को स्मरण किया गया। बंकिम चंद्र महतो का साहित्य केवल शब्दों का संकलन नहीं था। बल्कि वह संघर्षरत समाज के लिए चेतना और आंदोलन के शंखनाद रहें थे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि बंकिम चंद्र महतो की रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को भी झारखंड की अस्मिता और पहचान के लिए लड़ने की प्रेरणा देती रहेंगी।
स्व. बंकिम चंद्र महतो की पुण्यतिथि पर दी गई यह श्रद्धांजलि, साहित्य और संघर्ष को सलाम करने का क्षण था। सभा में पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, काजल डॉन, राजहंस मिश्रा, बाबू लाल मुर्मू, हीरा सिंह, सुशील मार्डी, सत्यजीत कुंडू, काला चंद सरकार, सतीश शीट, आनंद गोयल, प्रकाश निषाद, राजा सिंह, गोपाल शर्मा, सव्यसाची चौधरी, मदन दलाई, आज़ाद बेहरा, अवनी महतो, सौरव बोस, बैद्यनाथ सोरेन, विश्वनाथ गोराई, सुरजीत सिंह, कीनाराम सोरेन, प्रताप दास, सोमेन मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Desh Live News



