The ad is not displayed on the page
current post: कोडरमा आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली, लोगों ने बिजली देख जताई खुशी।, ID: 9785
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
कोडरमा,झारखंड : कोडरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 स्थित फुलवरिया गांव में आजादी के 75 साल बाद पहली बार बिजली पहुंची है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बिजली आपूर्ति का उद्घाटन किया।
फुलवरिया गांव में लगभग 500 लोग रहते हैं। यह गांव कोडरमा मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर दूर है। नगर पंचायत क्षेत्र में आने के बावजूद यहां बिजली और पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं थीं।इस गांव तक पहुंचने का रास्ता कोडरमा वाइल्ड लाइफ से होकर गुजरता है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ध्वजाधारी धाम से सटे इस मार्ग का कुछ हिस्सा जंगली क्षेत्र में पड़ता है। इसी कारण यहां बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना मुश्किल था।बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में गांव के लोगों ने कई बार चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन पर वे मतदान करते रहे।उद्घाटन समारोह में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव और जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव भी मौजूद थे। सभी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और पूजा-पाठ के साथ बिजली आपूर्ति का शुभारंभ किया।
जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।इधर, फुलवरिया गांव के लोगों को इसकी सूचना मिली, वे खुशी से झूम उठे। लोग उद्घाटन स्थल पर पहुंचे और वहां ट्रांसफार्मर और उस पर जल रहे बिजली के बल्ब की रोशनी को देख ऐसे झूमे मानो, उन्होंने बिजली की रौशनी नहीं बल्कि उम्मीद की रौशनी देख ली हो।
वहीं, उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से मिलकर उन्हें इस खास अवसर पर बधाई दी।
Author: Desh Live News



