पाकुड़ में 247 चौकीदारों को मिला नियुक्ति पत्र, विधायकों ने कहा हेमंत सरकार बेरोजगारों को दे रही रोजगार। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़,झारखंड : चौकीदार पद के लिए चयनित जिले के 247 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है. नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन शहर के रविंद्र भवन में किया गया.समारोह की शुरुआत महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद नवनियुक्त 247 चौकीदारों व 18 सेविका एवं 9 सहायिका के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

हेमंत सरकार बेरोजगारों को दे रही रोजगार: हेमलाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चौकीदार समाज के प्रहरी होते हैं। उन्हें शिक्षा, विकास और नशा मुक्ति जैसे क्षेत्रों में भी सकारात्मक भूमिका निभानी होगी।साथ ही कहा कि हमारे जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी ने दिन-रात की अथक मेहनत के बाद जिस परीक्षा फल को निकाला है, यह त्रुटि रहित है. परीक्षाफल के प्रकाशन में सर्वाधिक महत्व आपकी योग्यता को मिला है. अभ्यर्थियों की योग्यता बताती है कि योग्यता जीवन भर आपके साथ रहेगी। अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार ने आपके कांधे पर बहुत बड़ी जवाबदेही व जिम्मेदारी सौंपी है।

चौकीदार शब्द के व्यापक मायने हैंः स्टीफन

महेशपुर विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने कहा कि चौकीदार शब्द के व्यापक मायने हैं. चौकीदार के मायने सिर्फ चोरी से घर को बचाना नहीं है. चौकीदार के मायने कहीं ना कहीं यह भी है कि आप प्रशासन के सबसे निचली कड़ी हैं, आपके माध्यम से ही जनता के साथ सीधा संवाद संभव है. प्रशासन की यह निचली कड़ी जो सीधे जनता की भावनाओं से जनता की समस्याओं से संबंधित है उन्हें हर तरह के कार्यक्रम के प्रति सजग और संवेदनशील रहना होगा। आपकी सजगता और संवेदनशीलता से ही सरकार अपने कार्यक्रमों को उतना ही बेहतर तरीके से लागू कर पायेगी. 25 साल की युवा झारखंड में आपको यह नौकरी मिल रही है।

नियुक्तियां हुईं पारदर्शी : डीसी

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि अबुआ सरकार का सपना था कि चौकीदार नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। पाकुड़ जिले में बिना किसी सवाल के यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित चौकीदारों को दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें क्षेत्रवार ड्यूटी सौंपी जाएगी। आने वाले दिनों में डॉक्टर, को-ऑर्डिनेटर सहित अन्य पदों पर भी बहाली की जाएगी।पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि चौकीदारों की नियुक्ति सरकार एवं जिला प्रशासन का सराहनीय पहल है। थाना के सबसे निचले स्तर पर प्रशासन/पुलिस का तंत्र स्थापित करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सभी नव चयनित युवा पुलिस तंत्र में अपने पद को न्यायसंगत बनायेंगे तथा शासन प्रशासन के क्रियाकलापों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें