The ad is not displayed on the page
current post: कोडरमा जिले के मसमोहना कब्रिस्तान के समीप शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद , ID: 9798
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
कोडरमा,झारखंड : कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मसमोहना कब्रिस्तान के समीप शनिवार को एक अंधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है, वहीं शव के शरीर पर कई जख्मों के निशान बने हुए हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो उक्त शव को देखने से ऐसा लगता है कि उसकी 2 से 3 दिन पूर्व ही हत्या कर उसे यहां फेंक दिया गया है।
घटना की जानकारी देते हुए वहां स्थित धुमाडीह गांव निवासी रेम्पू साव ने बताया कि मसमोहना के ग्रामीण अपने-अपने जानवर लेकर मसमोहना कब्रिस्तान की ओर चराने के लिए आए हुए थे, इसी दौरान उनलोगों ने देखा कि सोती मे किसी का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद उनके द्वारा शोर करते हुए आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई। शव की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई।
इधर घटना की सूचना नवलशाही पुलिस को भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। मामले को लेकर शशिभूषण कुमार ने बताया कि शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की स्थिति देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि शायद मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उन्होंने कहा कि शव काफी सड़ गल गई है और सोती में पड़े रहने के कारण उसमें कीड़े पड़ने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा कर अगले बहत्तर घंटों के लिए शीत गृह में रखा जाएगा ताकि उसकी शिनाख्त हो सके।
वहीं उन्होंने कहा कि आसपास के थानों से भी संपर्क कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि बीते कुछ दिनों में उनके क्षेत्रों में किसी के गुमसुदगी का मामला है या नहीं।
Author: Desh Live News



