घाटशिला के बांकी पंचायत के दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि सोमेश चंद्र सोरेन हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: प्रखंड अंतर्गत बांकी पंचायत के ए वाई ए लेदा के तत्वाधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि दिवंगत मंत्री स्व रामदास सोरेन के सुपुत्र श्री सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए. जहां उनका स्वागत समिति के सदस्यों ने गुलदस्ता व माला पहनाकर किया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया. सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि झारखंड में फुटबॉल बेहद लोकप्रिय खेल है हेमंत सोरेन सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास कर रहे है. प्रतिभावान खिलाड़ियों को पहचान दिलाने के साथ- साथ उन्हें रोजगार के अवसर भी कराये जा रहे हैं. रविवार को फाइनल मैच के साथ समापन हुआ. प्रतियोगिता में कुल 24 दलों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले में-ए सी ब्लैक टेल्को ने प्रकाश एफ सी 02- 01 गोल करके पराजित कर खिताब अपने नाम किया. विजेता दल को 200000(दो लाख), रूपये व उपविजेता दल को 150000(एक लाख पचास हजार), रूपये का पुरस्कार दिया गया. सेमी फाइनल में पराजित दोनो टीमों को 80, 000 – 80, 000 हजार रूपये देकर पुरस्कृत किया गया.मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कालीपोदो गोराई, घाटशिला प्रमुख महोदया श्रीमती सुशीला टुडू, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, श्रमिक संघ प्रखंड अध्यक्ष काजल डॉन, प्रखंड सचिव खुदीराम हांसदा, प्रखंड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, मंत्री पुत्र रोबिन सोरेन, मंत्री पुत्र रूपेश सोरेन, सोनाराम सोरेन, दासमात सोरेन, बबलू हुसैन, सुखलाल हांसदा, अंपा हेमब्रम, रतन महतो, मंटू महतो, रायसेन सोरेन, अमर सिंह पुर्ती, सुशील मार्डी, प्रकाश टुडू, सुनील कुमार मुर्मू, मनोज रवानी, संदीप दास, अंकुर कांवरी, आनंद गोयल, भरत मुर्मू, छोटा भुजंग टुडू, जयपाल हांसदा, अंकुर कांवरी, सुनील मुर्मू, लेदा ग्राम प्रधान गणेश चंद्र हांसदा, जोग माझी बैजू सोरेन एंव क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें