झारखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सेनानी की बैठक संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: घाटशिला के फुलडूंगरी स्थित तिलका मांझी क्लब भवन में झारखण्ड राज्य निर्माण के आंदोलनलारी सेनानी का बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में झारखंड आंदोलनकारी के हित और अधिकार को लेकर चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से आंदोलनकारियों के आश्रितों को सीधे सरकारी नौकरी, आंदोलनकारी को सम्मान राशि 30 हजार करने, 15 नबंबर को चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रस्संतिपत्र मिले, 20 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिले, आंदोलनकारी आवश्यकता दिया जाए. साथ में अन्य मांगों पर भी विचार-विमर्श किया गया. इस बैठक में घनश्याम बिरुली, दुलाराम मार्डी, सुदाम सोरेन, समंत मुर्मू, संजय महतो, साइबू चरण महतो, विक्रम मुर्मू, मुचिराम भूमिज, मो० जावेद, सतीश महतो, जोबा मुर्मू, दुली मुर्मू,. परमेश्वर महतो, नदी बिरुली, संतोष गिरी, चंदन भकत, भोटोलो मुर्मू आदि उपस्थित थे.

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें