नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल में नवरात्र महोत्सव का समापन आज बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ कुमार, जादूगोड़ा : पिछले नौ दिनों से विद्यालय परिसर में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना हो रही थी और आज नवमी के अवसर पर विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रों की गूंज और हवन की आहुति से भक्तिमय दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर परंपरागत कन्या पूजन और भैरव बाबा की पूजा भी की गई। नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन कर उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।विशेष अतिथि के रूप में राखामाइंस की इंचार्ज बबिता झा और दिनेेश जी भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं और माता रानी से सबके मंगल की कामना की।विद्यालय प्राचार्य ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्र का यह पर्व हमें शक्ति और सदाचार का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि—“जब से यह विद्यालय शुरू हुआ है, तभी से यहाँ माँ दुर्गा की पूजा निरंतर होती आ रही है। माता रानी की इसी कृपा और आशीर्वाद से आज विद्यालय फल-फूल रहा है और हम प्रार्थना करते हैं कि माता का यह आशीर्वाद सदा बना रहे।” पूरे नौ दिनों तक माता के जयकारों और भक्तिमय माहौल ने विद्यालय को आस्था और संस्कृति का अद्भुत केंद्र बना दिया। समापन पर माँ दुर्गा से सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की गई।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment