The ad is not displayed on the page
current post: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 29 दिसंबर को कई मार्गों पर प्रतिबंध..., ID: 11224
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
मनोज कुमार
जमशेदपुर
शहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर को प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। सोनारी एयरपोर्ट से दिशोम जाहेर करनडीह, सर्किट हाउस और खरकई गोलचक्कर तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ऑटो रिक्शा, बस समेत सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
यह आदेश जिला उपायुक्त (डीसी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और ट्रैफिक डीएसपी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था के तहत मानगो से सरायकेला, पोटका, चाईबासा जाने वाले वाहन मरीन ड्राइव होते हुए आदित्यपुर व गम्हरिया जाएंगे।
पोटका, हाता और ओडिशा की ओर से मानगो बस स्टैंड जाने वाले वाहन सरायकेला–कांड्रा–गम्हरिया–मरीन ड्राइव मार्ग का उपयोग करेंगे।
कदमा, बिष्टुपुर, मानगो और साकची से टाटानगर रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन
आरडी टाटा गोलचक्कर सुनसुनिया गेट बर्मामाइन्स गोलचक्कर टीआरएफ मोड़ स्टार टॉकीज होकर जाएंगे। 
आपातकालीन स्थिति में सुन्दरनगर व करनडीह से साकची जाने वाले वाहन
एलबीएसएम कॉलेज घाघीडीह जेल लाल बिल्डिंग चौक डीबी चौक बाटा चौक जुगसलाई फाटक जुगसलाई गोलचक्कर होकर जाएंगे।
मानगो व साकची से घाटशिला और मुसाबनी जाने वाले वाहन डिमना मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
भारी और मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध
भारी वाहनों का परिचालन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
29 दिसंबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी मालवाहक वाहन (ट्रक, ट्रेलर, डंपर) का प्रवेश निषेध (नो एंट्री) रहेगा।
आवश्यक सेवाएं
आवश्यक सेवाओं और जरूरी परिचालन को प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों के नियंत्रण में ही अनुमति दी जाएगी।
Author: Desh Live News


