जमशेदपुर
जिले के तमाम सरकारी कार्यालयों की व्यवस्था और दस्तावेजों की बेहतरीन प्रबन्धन को लेकर जमशेदपुर डीसी अनन्य मित्तल काफी संवेदनशील हैं।
इसी क्रम में सरकारी कार्यालयों में विभिन्न दस्तावेजों के बेहतर रखरखाव तथा पंजी व संचिकाओं के उचित संधारण को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा प्रत्येक सप्ताह कोई न कोई विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं और कमियां खामियां को देखकर उसमे सुधार के लिये आवश्यक सुझाव और दिशा निर्देश भी जारी कर रहे हैं।
अपने निरीक्षण के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के लिये लगातार बैठक भी कर रहे हैं और सुधार की रिपोर्ट ले रहे हैं।
इसी क्रम में जिला मुख्यालय सभागार में मंगलवार को अनुश्रवण बैठक का आयोजन किया गया ,जिसमे स्थापना प्रभारी चंद्रजीत सिंह, विभिन्न कार्यालयों के प्रधान लिपिक व लिपिक उपस्थित हुए।
बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, सी.एन.सी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, इंडेक्स रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण रिकॉर्ड संधारण को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि दस्तावेजों का बेहतर रखरखाव के साथ-साथ ससमय संधारण भी अनिवार्य है ताकि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता रहे । उन्होने निर्देशित किया कि कार्यालय के दैनिक कार्यों का ससमय निष्पादन के अलावे विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने अथवा समस्याओं का समाधान के लिए आने वाले लोगों को सही जानकारी दें, नियम के अनुसार कार्य करें, कर्तव्यनिष्ठ एवं व्यवहार कुशल रहें ताकि सरकार और प्रशासन की छवि अच्छी बने,और आम जनों की समस्याओं के साथ सरकार के विकाश योजनाओं को समय पर धरातल पर उतारने में सहायता हो सकेगी।
Author: Desh Live News



