The ad is not displayed on the page
current post: बागबेड़ा नया बस्ती के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने 500 लीटर क्षमता का पानी टैंक और घड़ा उपलब्ध कराया , ID: 3145
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
जमशेदपुर : भीषण गर्मी और गंभीर जल संकट से जूझ रहे बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर 3 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मानवीय पहल करते हुए निजी खर्च से 500 लीटर क्षमता का पानी टंकी उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही उन्होंने गर्मी के पूरे मौसम में प्रतिदिन अपने निजी टैंकर से निःशुल्क स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का भी संकल्प लिया है।
उक्त विद्यालय में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। विद्यालय में लगे हैंडपंप के खराब हो जाने और जल स्तर नीचे चले जाने के कारण बच्चों और शिक्षिकाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा इस बाबत कई बार जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया गया, किंतु कोई समाधान नहीं हो सका।
समस्या की जानकारी उप मुखिया मुकेश सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के द्वारा मिलते ही राजकुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए निजी पहल पर जल संकट का समाधान किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नादिरा खातुन ने बताया कि विद्यालय का भवन भी अत्यंत जर्जर स्थिति में है, जिसकी मरम्मत के लिए भी कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस स्थिति से अवगत कराते हुए प्रधानाध्यापिका ने राजकुमार सिंह से भी सहयोग का अनुरोध किया है।
इस मौके पर स्थानीय मुखिया गौरी टोप्पो, बागबेड़ा पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, प्राण, डब्बू, संजय ठाकुर, अंगद पांडे एवं स्कूल की प्रधानाध्यापिका नादिरा खातून, सहायक शिक्षिका रेखा लकड़ा, पुनीता गिरी, निर्मला देवी, रश्मि कुमारी उपस्थित थी।
Author: Desh Live News



