1500 गरीबों को मिला पक्के मकान का तोहफा, पाकुड़ में एक साथ हुआ गृह प्रवेश, अबुआ आवास योजना ने दी बेघरों को छत, मुस्कुराए चेहरो ने जताया आभार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़:  अबुआ आवास योजना के तहत पाकुड़ जिले के 1500 लाभुकों को एक साथ पक्के घर में प्रवेश कराने का कार्य शनिवार को जिलेभर में संपन्न हुआ। उपायुक्त मनीष कुमार और उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने दादपुर पंचायत के मलाईपुर गांव में 10 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया। नारियल फोड़कर और फीता काटकर नव निर्मित आवासों का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में लाभुकों को शॉल और प्रेशर कुकर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लाभुकों की खुशी देखते ही बनती थी। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन का दिल से आभार जताया। उपायुक्त ने कहा कि अबुआ आवास योजना मुख्यमंत्री की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो गरीबों के लिए सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक बड़ी पहल है। डीसी व टीम ने हिरणपुर के डांगापाड़ा पंचायत में दो लाभुकों महादेव यादव और संजय साहा को उनके नए घर की चाबी सौंपी और गृह प्रवेश कराया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया।जिले के सभी प्रखंडों में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम हुआ, जिसमें पाकुड़ प्रखंड में 500, हिरणपुर में 200, लिट्टीपाड़ा में 200, अमड़ापाड़ा में 100, महेशपुर में 300 और पाकुड़िया में 200 लाभुकों को घर मिला।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

बुरुडीह डैम कैफेटेरिया समीप हीरागंज के किसान परमानंद नामाता की चार बीघा जमीन में लगे करेले की सब्जी के पौधे को असामाजिक तत्वो ने किया पूरी तरह बर्बाद, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने पीड़ित किसान की खेती का किया निरीक्षण, पीड़ित किसान न्याय कि गुहार लगाने जाएंगे घाटशिला थाना।

घाटशिला मुख्य सड़क से अमाई नगर पुल तक आरईओ एवं पार्षद फंड जिप सदस्य करण सिंह उर्फ टिंकू द्वारा बनाए जाएंगे 2 पीसीसी सड़के, कई वर्षों की बहुप्रतीक्षित 2 सड़के कि मांग पुरी होने से आम राहगीरों – लोगों में दोहरी खुशियों का संचार।

सोनाखून गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार 21 वर्षीय युवक की मौत, पश्चिम मेदिनीपुर के दाईचंकरिया गांव निवासी बुद्धेश्वर माहता पश्चिम बंगाल का है रहने वाला।।