रांची से अपहरण किये गए 11 साल की स्कूली बच्ची कुजू से हुई बरामद, रामगढ़ एसपी ने दी जानकारी,रांची के एक फल व्यापारी की थी पुत्री।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामगढ़, झारखण्ड : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से 11 वर्षीय स्कूली छात्रा का आज सुबह 11 वर्षीय बच्ची का स्कूल जाने के क्रम में काले रंग के कार से अपहरण किया गया था अपहरण की सूचना जैसे ही रांची एसपी को मिली,तुरंत उनके द्वारा एक टीम का गठन किया गया और आसपास के जिलों में भी अलर्ट कर दिया किया , रांची के सीनियर एसपी ने रामगढ़ एसपी को जानकारी दी रामगढ़ एसपी ने रामगढ़ के हाईवे में सभी जगह चेकिंग लगा दी गई थी, इसी दौरान मांडू में पुलिस को देखकर अपहरण करता भागने लगे और कुजू में पुलिस के दबाव के बाद स्कूली छात्रा को छोड़कर भाग निकला अपहरण कर्ता, पुलिस अपहरण कर्ताओं के पीछे लगी  । इस दौरान रामगढ़ के एसपी रांची के ग्रामीण एसपी और हटिया डीएसपी भी मौके पर मौजूद थे छात्र रांची के फल व्यवसाई आफताब की पुत्री बताई जा रही है अपहरण किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पुलिस ने अभी तक नहीं किया है।

 

पूरे मामले को लेकर रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि बच्ची पूरी तरीका से सुरक्षित है और बच्ची ने भी काफी हिम्मत दिखाई है, हमने अपने घर से नाश्ता लाकर बच्ची को हमने खिलाया भी है। देश की बेटियां हर मोर्चे पर सफल है हमें बेटियों पर गर्व है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment