गैंगस्टर मयंक सिंह को एटीएस की टीम लेकर पहुंची रामगढ़ सिविल कोर्ट, सुरक्षा के किए गए व्यापक इंतजाम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामगढ़, झारखंड : झारखंड पुलिस की नाक में दम कर देने वाले गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को झारखंड एटीएस की टीम शनिवार को 1:50 बजे रामगढ़ कोर्ट लेकर पहुंची. एंटी लैंड माइंस वाहन से भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच उसे अपर न्यायिक दंडाधिकारी संदीप बर्मन की अदालत में पेश किया गया. मयंक सिंह पर रामगढ़, पतरातू थाना समेत झारखंड के कई थानों में मामले दर्ज हैं. झारखंड एटीएस ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था. इसी के आधार पर अजर बेजान से गिरफ्तार कर मयंक को झारखंड लाया गया है.

पतरातू थाना के भदानीनगर ओपी कांड संख्या 175/2022 में मयंक सिंह को कोर्ट में पेश किया गया. उस पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है.

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment