सीसीएल सौंदा में देर रात अपराधियों ने की चार राउंड फायरिंग, घटनास्थल पर एक पर्चा भी किया गया बरामद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा स्थित सीसीएल सौंदा साइडिंग में बीती देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी। घटना ठेकेदार पप्पू जैन के क्रशर के पास की है, जहां दो नकाबपोश बाइक सवारों ने चार राउंड फायरिंग की और मौके पर राहुल दुबे गैंग का नाम लिखी चिट्ठी फेंककर फरार हो गए।जानकारी के मुताबिक, बाइक चला रहे बदमाश ने क्रेशर के पास गाड़ी रोकी, और पीछे बैठे शख्स ने पिस्तौल से चार गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची, पूरे इलाके में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया, लेकिन अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला।फायरिंग के बाद सीसीएल सौंदा की बी साइडिंग को बंद कर दिया गया, जिससे कोयले की ट्रांसपोर्टिंग और उत्पादन पर असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से कोयला क्षेत्रों में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले भी राहुल दुबे गैंग ने सयाल डी परियोजना में एक आउटसोर्सिंग कंपनी के गेट पर फायरिंग की थी।लगातार हो रही फायरिंग से ठेका कंपनियों में दहशत बढ़ती जा रही है। कंपनियों का कहना है कि अगर पुलिस ने जल्द और सख्त कदम नहीं उठाए, तो कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी, साथ ही संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment