जामताड़ा, झारखंड: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कोर्ट रोड स्थित अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस वार्ता में उन्होंने बिहार में बीते दिन कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर कड़ा एतराज जताया।
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों को आघात पहुँचा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता विपक्षी दलों को डराने-धमकाने और अराजक माहौल बनाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए करते हुवे कहा कि इस घटना से पूरा झारखण्ड के लोग मर्माहत है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा शांति और भाईचारे की राजनीति करती आई है, जबकि भाजपा देश में नफरत फैलाने का कार्य कर रही है। मंत्री अंसारी ने केंद्र सरकार और भाजपा नेतृत्व से सवाल किया कि आखिर उनके कार्यकर्ताओं को इस तरह की घटनाओं के लिए खुली छूट क्यों दी जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में पीछे हटने वाले नहीं हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे।
Author: Desh Live News



