पलामू मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में पुलिस एवं TSPC के बीच भीषण मुठभेड़, जिला पुलिस बल के दो जवान शहीद, एक जख्मी। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पलामू, झारखंड : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदाल जंगल में पुलिस और नक्सली संगठन टीएसपीसी के बीच हुई मुठभेड़ में जिला पुलिस के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य घायल है. शहीद जवानों में सुनील राम और संतन मेहता शामिल हैं. इस दुखद घटना की खबर सुनते ही दोनों शहीदों के गांवों में मातम पसर गया है. उनके परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) पहुंच गए हैं. घायल जवान रोहित कुमार का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है.यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस की टीम मनातू के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी. इसी दौरान उनका सामना टीएसपीसी के नक्सली दस्ते से हो गया. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए. पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. पुलिस और सुरक्षा बल के जवान जंगलों में नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सघन अभियान चला रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की चुनौतियों को उजागर किया है.

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment