जमशेदपुर, झारखंड: जमशेदपुर के बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप व्यवसायी साकेत कुमार अग्रवाल से अज्ञात अपराधियों के द्वारा 30 लाख रुपए की छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया है जहां अपराधियों ने घटना को अंजाम देने से पहले मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया और भगाने के क्रम में फायरिंग भी की l
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि साकेत कुमार अग्रवाल अपने घर से बैंक 30 लाख रुपए जमा करने के लिए जा रहे थे इसी बीच बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने साकेत कुमार का रास्ता रोका और फिर साकेत के आंख में मिर्ची पाउडर छिटकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए जहां भगाने के क्रम में अपराधियों ने फायरिंग भी की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है ।
इधर बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पीड़ित के बयान पर मामले की जांच में जुट गई है जहां अपराधी स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए पीड़ित के हालात देखकर प्रतीत होता है कि उन्होंने मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल किया होगा वहीं पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित साकेत कुमार अग्रवाल ने कहा कि रोजाना की तरह आज सुबह भी रूपों से भरा बैग लेकर घर से निकाला और बैंक की तरफ जा रहा था जहां बैग में 30 लाख रुपए नकद थे वही बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो गाड़ी ने मेरा रास्ता रोका और गाड़ी से अपराधियों के द्वारा उतरते ही मुझ पर मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए जहां मेरे द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया ।
बता दे कि पीड़ित साकेत हिंदुस्तान लीवर के मालिक है, जो घर से नगद रुपए ले जाकर बैंक में जमा करने जा रहे थे, जमशेदपुर के सांसद के घर के कुछ कदमो की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया।
हालांकि इस घटना को लेकर अब जमशेदपुर चैंबर के लोगों ने भी कड़ा विरोध जाहिर करते हुए कहा कि जमशेदपुर में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है और पुलिस मौन धरण की हुई है, 24 घंटे में दिनदहाड़े दो बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल बनता जा रहा है, कल दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में घुसकर फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया, वहीं दूसरी घटना आज दिन दहाड़े व्यापारी से 30 लाख रुपए की लूट की घटना है, जिसमें दोनों पर फायरिंग कर इस घटना को अंजाम दिया गया है, पुलिस का खौफ अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है।
Author: Desh Live News



