साहिबगंज, झारखंड : झारखंड ईस्टर्न चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बैनर तले साहिबगंज के टाउन हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह सचिव पंकज मिश्रा खास तौर से शामिल हुए। इसके अलावा लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट के विधायक हेमलाल मुर्मू, बोरियो विधानसभा सीट के विधायक धनंजय सोरेन, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बरकत खान, विद्वान रामजन्म मिश्रा, उपायुक्त हेमंत सती व एसपी अमित कुमार सिंह समेत शहर के कई गण्य मान्य लोग इसमें शामिल हुए और गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने 2 मिनट कि मौन रखकर वीर शिव सोरेन को श्रद्धांजलि दी।
मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा कि गुरुजी, जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर थे। समाज के हर वर्ग में वे लोकप्रिय थे और उनके लिए आदर्श भी थे। कहा कि अलग झारखंड राज्य के लिए उन्होंने संघर्ष किया है, एक लंबी लड़ाई लड़ी है और त्याग किया तब जाकर अलग झारखंड राज्य का सपना पूरा हुआ है। गुरुजी आदर्श और जीवटता की मिसाल रहे। वे समाज के गरीब, दबे, कुचले और समाज के हर वर्गों की आवाज बंद कर उनके खिलाफ हो रहे शोषण अत्याचार का विरोध किया। वे समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणा रहे हैं। उसी प्रेरणा से हम सभी को आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि गुरुजी हम लोगों के अभिभावक थे,आज उनका चले जाना से उन लोगों को दुखदाई और कष्टदायक है। वही लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि गुरुजी के साथ काफी समय बिताने का उनका सौभाग्य मिला है। उनमें असाधारण क्षमता थी। और इसके दम पर उसने उड़ीसा से लेकर झारखंड गरीब, दबे कुचले और आदिवासी समाज को जागृत और एकत्रित करने का काम किया। अलग झारखंड राज्य के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और संघर्ष किया। उनमें अलौकिक क्षमता थी, जिसके चलते जहां भी वे जाते थे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती थी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि गुरुजी न केवल आदिवासी समाज का बल्कि हर दवे, कुचले गरीब और शोषित परिवारों का मसीहा रहे हैं। उन्होंने शोषण के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी है अलग झारखंड राज्य की स्थापना के लिए संघर्ष किया है। सभा के दौरान जिले के उपायुक्त हेमंत सती, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत अन्य कई नेताओं और वक्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखे। मंच का संचालन भवती पांडे ने किया।
