मां जगत जननी मां रंकिनी का मनमोहक मंदिर, जहां होती है मां काली की पत्थर के रूप में पूजा ; अनोखी है मान्यता।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: मां जगत जननी मां रंकिनी का मनमोहक मंदिर, जहां होती है मां काली की पत्थर के रूप में पूजा ; अनोखी है मान्यता।, ID: 5101

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

जादूगोड़ा – हाता मुख्य मार्ग पर माँ जगत जननी रंकिनी माँ का मंदिर स्थित है, जादूगोड़ा से 3 किलोमीटर दूर स्थित कपरीघाट में मां रंकिणी का मंदिर है,चांदी की आंखों के साथ सजायी गयी मां की प्रतिमा बेहद प्रभावपूर्ण है। मां की महिमा एवं लोगों की सच्ची श्रद्धा लोगों को यहां खींचकर ले आती है। आप यहां मां की आराधना के लिए या प्रकृति की सुंदरता में डूबने के लिए आ सकते हैं। इसके अलावे माँ रंकिनी मंदिर के सामने स्थित पहाड़ के ऊपर बजरंगबली के प्रतिमा है, रंकिणी मंदिर अत्यंत मनोरम परिदृश्य के बीच स्थित है। स्थानीय स्तर पर यह काफी गहरी आस्था का केंद्र रहा है। आसपास इतनी हरियाली एवं इतनी सुंदरता आपको मिलेगी कि लिखने के लिए शब्द कम पड़ जाए। अगर आप ऊपर पहाड़ चढ़कर उसके बाद नीचे देखेंगे तो प्रकृति का मनोरम दृश्य आपको देखने को मिलेगी। माता की पूजा करने के लिए यहां प्रत्येक दिन भक्तों की भीड़ लगती है। खासकर मंगलवार, शनिवार को मां रंकिणी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। रंकिणी माता को देवी दुर्गा के एक रूप में पूजा की जाती है। रोज हजारों श्रद्धालु महिला-पुरुषों अपने-अपने कष्ट निवारण के लिए मां की पूजा- अर्चना करते है, रंकिणी मंदिर जिले के प्राचीन और महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है। लोग लाल कपड़े में सुपाड़ी, नारियल और अक्षत बांध कर टांग देते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब लोगों की मनोकामना पूरी हो जाती है, तो उनके द्वारा बांधे गये कपड़े का बंधन खुद खुल जाता है। गर्भगृह के अंदर कोई देवता नहीं बल्कि एक काला पत्थर है जिसे देवी दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। पुजारी परंपरागत रूप से पास के गांव सहाड़ा के भूमिज जाति से होते हैं। वर्तमान में मंदिर प्रांगण के मुख्य पुजारी का नाम अनिल सिंह है। इस मंदिर के इतिहास और उत्पत्ति के बारे में बहुत कम जानकारियां है, बहुत कम लोगों को पता है, जैसा कि मैंने पढ़ा है और कुछ जानकारियां मिली है। अगर आप बहुत पढ़ेंगे, बहुत खोज करेंगे तो इस मंदिर से जुड़ी नरबलि के किस्से के बारे में आपको सुनने को मिलेगा। ऐसा माना जाता है कि धालभूमगढ़ के राजा, राजा जगन्नाथ धाल ने रंकिणी माता के मंदिर की स्थापना की थी। एक अन्य कहानी कहती है कि प्राचीन काल में इस देवी की स्थापना एक स्थानीय आदिवासी व्यक्ति ने की थी, जब उसने स्पष्ट रूप से एक आभूषणों से सजी छोटी लड़की को जंगल में गायब होते देखा था। उसी रात देवी उनके सपनों में प्रकट हुईं और उन्हें मंदिर स्थापित करने और पूजा शुरू करने का निर्देश दिया। मंदिर से जुड़ी अनकही बहुत सारी कहानियां है। अनेकों अनेक रोचक किस्से है,वर्तमान में जो मंदिर है वह लगभग 73 वर्ष पुराना है, जिसे 1950 या उसके बाद बनाया गया था। मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट का गठन 1954 में किया गया था। माँ जगत जननी रंकिनी माँ के आशिर्वाद आप हम सब पर बना रहे, तो फिर आप कब दर्शन के लिए जा रहे है ?

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: मां जगत जननी मां रंकिनी का मनमोहक मंदिर, जहां होती है मां काली की पत्थर के रूप में पूजा ; अनोखी है मान्यता।, ID: 5101

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual