बहरागोड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष – विजयदशमी उत्सव एवं किया गया सह शस्त्र पूजन, भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव रहे उपस्थित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: बहरागोड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष - विजयदशमी उत्सव एवं किया गया सह शस्त्र पूजन, भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव रहे उपस्थित।, ID: 10417

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

उमेश कांत गिरि / घाटशिला: बहरागोड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर पथ संचलन एवं विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ का पथ संचलन काली संघ मैदान से प्रारंभ होकर पूरे बाजार का भ्रमण कर वापस काली संघ मैदान में समाप्त हुआ। यहां पर भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा बौद्धिक कार्यक्रम के पश्चात इसका विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जमशेदपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्री सत्यप्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए पिछले लगभग 100 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। भारतीय समाज में सकारात्मक परिवर्तन को गति देने एवं समाज में अनुशासन व देशभक्ति के भाव को बढ़ाने के उद्देश्य से श्री सत्यप्रकाश ने समाज में पंच परिवर्तन का आह्वान किया है। ताकि अनुशासन एवं देशभक्ति से ओतप्रोत युवा वर्ग अनुशासित होकर अपने देश को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करे। इस अवसर पर उन्होंने संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता एवं कुटुम्ब प्रबोधन यह पांच ऐसे परिवर्तन हैं। जिन्हें समाज से अपनाने का आग्रह संघ अपने शताब्दी वर्ष में कर रहा है। इस पंच परिवर्तन कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। स्व के बोध से नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे। नागरिक कर्तव्य बोध अर्थात कानून की पालना से राष्ट्र समृद्ध व उन्नत होगा। सामाजिक समरसता व सद्भाव से ऊंच-नीच जाति भेद समाप्त होंगे। पर्यावरण से सृष्टि का संरक्षण होगा तथा कुटुम्ब प्रबोधन से परिवार बचेंगे। और बच्चों में संस्कार बढ़ेंगे। समाज में बढ़ते एकल परिवार के चलन को रोक कर भारत की प्राचीन परिवार परंपरा को बढ़ावा देने की आज महती आवश्यकता है। श्री सत्यप्रकाश ने कहा कि गुरुकुल परंपरा भारत में केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का माध्यम थी। गुरु-शिष्य परंपरा में विद्या के साथ जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाती थी।

तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालय इसकी मिसाल हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला सहसंध चालक श्री आनंद अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे तथा धन्यवाद ज्ञापन विभाग कार्यवाह श्री मनोज कुमार गिरि ने किया।इस अवसर विशेष रूप से जिला प्रचारक कौशलेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव सहित सैकड़ो की संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: बहरागोड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष - विजयदशमी उत्सव एवं किया गया सह शस्त्र पूजन, भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव रहे उपस्थित।, ID: 10417

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual