कुछ दिनों पूर्व रामू हेंब्रम, कालचिती डायनमांड़ी गांव के विद्युत प्रवाहित करंट की चपेट में आने से, एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: करंट की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है. मृतक रामू हेम्ब्रम (46), घाटशिला प्रखंड के कालचीति पंचायत अन्तर्गत डायनमारी गाँव का निवासी है. परिजनों ने बताया कि विगत दिनों विश्वकर्मा पूजा के कुछ दिन पहले विद्युत तार के संपर्क में आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था. निजी स्तर पर इलाज कराया गया. लेकिन हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा था. शुक्रवार कों अचानक हालत बिगड़ने लगी. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू की पहल पर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला लें जाया गया. गंभीर स्थिति कों देखते हुए चिकित्सकों नें एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया था. जहाँ इलाज के दौरान शनिवार कों मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों कों सौंप दिया गया. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू आज रविवार कों डायनमारी गाँव पहुँच कर शोक संतप्त परिवार कों ढांढस बंधाया. परिवार में वृद्ध पिता के आलावा पत्नी, तीन पुत्र व एक पुत्री है. श्रीमती मुर्मू नें शोक संतप्त परिवार कों हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें