जमशेदपुर अक्षेस की शहरवासियों से अपील, पूजन सामग्रियों के लिए विसर्जन कुंड का करे उपयोग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर, झारखंड :जमशेदपुर मे विजया दशमी के मौके पर शहर के नदियों को स्वच्छ बनाये रखने की अपील जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा शहर वासियों से की जा रही है. विभाग के द्वारा नदी तट पर माइकिंग के द्वारा लगातार यह अपील की जा रही है।आपको बता दें आज महा नवमी के पूजन के उपरांत से ही लोगों द्वारा अपने घर मे पूजा संपन्न के उपरांत पूजन सामग्री का विसर्जन किया जा रहा है। विभाग ने इसको ध्यान मे रखते हुए नदी तट पर ही पूजन सामग्रियों के लिए विसर्जन कुंड का निर्माण किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे पूजन सामग्रियों को नदी के पानी मे ठंडा कर अलग से बनाये गये कुंड मे डाले ताकि नदी प्रदूषित होने से बच सके।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment