महेशपुर दुर्गा पूजा पंडाल के सामने मिला ‘साइलेंट किलर’ करेत सांप, सर्पमित्र ने बचाई लोगों की जान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़,,झारखंड : महेशपुर बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के सामने बने एक स्टॉल में अचानक कॉमन करेत सांप निकल आने से हड़कंप मच गया। स्टॉल में पूजा कमेटी के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी बैठे हुए थे। इसी दौरान जमीन पर रेंगता हुआ जहरीला सांप दिखाई दिया। एक सदस्य की नजर पड़ते ही अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर सर्पमित्र अशराफुल शेख मौके पर पहुंचे और बिना किसी को नुकसान पहुँचाए सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया.अशराफुल शेख ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण सांपों के बिलों में पानी भर जाता है, जिसकी वजह से वे सुरक्षित जगह की तलाश में बाहर निकल आते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कॉमन करेत को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है, क्योंकि इसके काटने का एहसास अक्सर पीड़ित को नहीं होता और 30 से 45 मिनट में ही जहर असर करना शुरू कर देता है। समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा भी हो सकता है। गनीमत रही कि इस दौरान सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुँचाया।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment