डोमचांच के फुलवरिया में गोलियों की तड़तड़ाहट, एक व्यवसायी गंभीर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोडरमा, झारखंड : कोडरमा जिले के डोमचांच के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया में गुरुवार रात एक व्यवसायी संतोष मेहता नामक व्यक्ति (H C M) के ऊपर गोलियों से हमला कर उसे घायल कर देने का एक मामला सामने आया है। घटना को लेकर घायल के पुत्र ने बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे उनके पिता अपने एक सहयोगी के साथ गांव के पीछे बने चबूतरे के पास घूमने निकले थे तभी कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उनपर फायरिंग कर दी गई। जिससे गोली उनके गर्दन में लग गई और वे घायल हो गए। इधर उनके साथ बैठे सहयोगी महावीर कुमार ने देखा कि उनके गर्दन के पास से काफी मात्रा में खून बह रहा था। जिसके बाद महावीर उन्हें लेकर स्थानीय एक निजी क्लीनिक पुरनाडीह पहुंचे जिसके बाद घटना की सूचना हमलोगों को मिली। जिसके बाद हमलोग उक्त क्लीनिक पहुंचे और अपने घायल पिता को लेकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। जहां प्रारंभिक ईलाज के पश्चात उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स (रांची) रेफर कर दिया गया। इधर घटना की सूचना नवलशाही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार को मिलते हीं सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। हालांकि उनके सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही संतोष मेहता के परिजन उन्हें लेकर रांची के लिए निकल पड़े थे। मामले की जानकारी देते हुए नवलशाही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि घटना के बाद मामले की गंभीरतापूर्वक जांच कर रहे हैं । इधर पुलिस और टेक्निकल टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल मे जुटी है। बता दें की फिलहाल पुलिस तीन लोगों को शक के आधार पर अपने हिरासत मे लेकर पूछ – ताछ कर रही है।इधर घटना के पश्चात घायल संतोष मेहता के पुत्र राजकुमार मेहता ने नवलशाही थाना में आवेदन देकर कुल 9 लोगों पर हत्या की नीयत से इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment