जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस को मजदूरों से पंगा लेना पड़ा भारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर,, झारखंड : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस को मजदूरों से पंगा लेना भारी पड़ गया है। बुधवार को रोजगार पर निकले मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को पारडीह चेक पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक दिया और कागजात की मांग की। नहीं दिखाने पर चालक के साथ मारपीट भी की जिससे मजदूर आकर्षित हो उठे और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। मजदूरों का आरोप है कि कागजात को लेकर आए दिन ट्रैफिक पुलिस परेशान करती है। किसी भी वाहन से जब वह रोजगार के लिए शहर की ओर आते हैं। ओवरलोड का हवाला देकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालक को पकड़ लिया जाता है और उनसे जुर्माना वसूला जाता है जिससे हर दिन उनका काम छूट जाता है। सभी मजदूर चांडिल से जमशेदपुर के बावनगोड़ा जा रहे थे। मजदूरों ने साफ कर दिया कि जब तक उनकी हाजिरी नहीं मिलेगी तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा । उधर जब पुलिस से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो कैमरे के सामने आने से बचते रहे। समाचार लिखे जाने तक मजदूरों का सड़क पर प्रदर्शन जारी है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment