घाटशिला में सूर्य विकास परिषद गोपालपुर द्वारा पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: सूर्य विकास परिषद गोपालपुर द्वारा पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जहां भक्ति भाव आस्था श्रद्धा पूर्वक विधि सम्मत आरती हवन के साथ और महिलाओं द्वारा कीर्तन मंडली में भजन कीर्तन के भक्तिमय गीतों से गूंजयमान पैरों में थिरकते हुए उल्लासित रहा। सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य की पूजन विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण तीन पुरोहितों शशिकांत झा, वाल्मीकि महापात्र एवं गुरु चरण महापात्र द्वारा शंखनाद करते हुए संपन्न की गई। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संरक्षक चूलाहाई राम, उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत प्यारेलाल, सचिव राम जी मौर्य, कोषाध्यक्ष रत्न चटर्जी, सरक्षक योगेंद्र सिंह, रंजीत ठाकुर, रामेश्वर पांडे, बैजनाथ झा, वेद प्रकाश ओझा आदि उपस्थित रहे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment